गौरीगंज, अक्टूबर 6 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ित करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पश्चिम गांव निवासी ताहिरा बानो ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2024 को अयोध्या जिले के रुदौली थाना क्षेत्र स्थित मीरमऊ निवासी हबीब हुसैन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल और तीन लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। विवाहिता ने पुत्री के जन्म के बाद प्रताड़ना बढ़ने का भी आरोप लगाया। प्रार्थना पत्र में 21 फरवरी और 30 मई 2026 को मारपीट कर गहने व स्त्रीधन छीनने तथा घर से निकालने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसा...