हरदोई, मार्च 10 -- हरदोई। संडीला थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि 22 जनवरी 2026 को वादी श्यामू निवासी ग्राम तोरिया, थाना संडीला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी छोटेलाल निवासी ग्राम पटेहरा थाना संडीला सहित अन्य लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना संडीला पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमरेश कुमार और हेड कांस्टेबल दिवाकर मिश्रा शामिल रहे। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।दहेज उत्पीड़न मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान ...