महोबा, फरवरी 1 -- महोबा, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता के साथ मारपीट करने की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसी कला गांव निवासी पीड़ित कल्लू शाह ने बताया कि उसकी पुत्री अफसाना का विवाह फतेहपुर बजरिया निवासी शहंशाह के साथ 29 जनवरी 2026 को किया गया था ।शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज देने के बाद भी ससुराली जनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी ।मांग पूरी न होने पर मारपीट की गई ।पुलिस में तहरीर के आधार पर आरोपित पति शहंशाह , सास जुबेदा ससुर जमील , ननद रेशमा, रिशु के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.