संभल, अप्रैल 27 -- ऐंचौड़ा कम्बौह थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति सहित छह ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सिरपुड़ा निवासी सरकार हैदर की बेटी निगार फातिमा ने रविवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब 13 वर्ष पूर्व जनपद अमरोहा के थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव उझारी निवासी कमर अब्बास पुत्र जहीन अब्बास के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए बिना तलाक लिए किया दूसरा निकाह शादी के समय परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगात...