रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- सितारगंज। ससुरालियों को दहेज के लिए बहूं और उसकी बच्ची के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। शुक्रवार को राजनगर शक्तिफार्म निवासी सुमन ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि उनकी शादी 2022 को दिनेशपुर निवासी कृष्णा बाईन के साथ हुई थी। आरोप है शादि के बाद पति, सास रीता बाईन, ससुर बाबू बाईन, देवर प्रभाष दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि 29 नवंबर 2025 को उसके ससुरलियों ने उसे दो साल की बच्ची के साथ धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। दो दिसंबर को जब वह वापस अपने ससुराल गई, तो ससुरालियों ने उसे घर के अंदर घुसने नहीं दिया। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.