मुरादाबाद, मई 7 -- थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर की तरन्नुम पुत्री गुलाम नबी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसका निकाह रीति रिवाज से जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के गांव सूरजपुर ठीकरी के शराफत अली के साथ हुआ था। शादी के बाद ही पति शराफत अली, सास अकबरी बेगम, ससुर लियाकत अली, ननद सायवा, देवर इरफान आदि दहेज से खुश नहीं थे। दो लाख की मांग कर रहे थे और आए दिन गालियां देते और मारते पीटते थे, उसके दो बच्चे है । पति शराफत कभी कागजो पर तलाक लिखाता है तो कभी आत्महत्या की बात भी लिखता है। 29 अगस्त को उसने एक बेटी को जन्म दिया तो ससुराल पक्ष के लोग खफा हो गए, बाद में उन्हें धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया, तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...