शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- खुटार। क्षेत्र के गांव सिहुरा निवासी हरिओम की पुत्री महिमा ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव सुभानपुर गधीहर के रहने वाले रोहित कुमार के साथ हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक शादी में दान दहेज दिया था। बावजूद इसके ससुरालीजन दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पति रोहित, ससुर दौलत राम, देवर सचिन, दीपू आए दिन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। मना करने पर गाली गलौज, मारपीट और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे थे। उक्त लोगों ने मिलकर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत नौ पर मुकदमा शनिवार को पुलिस ने महिमा की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...