शाहजहांपुर, जून 8 -- खुटार। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी स्वर्गीय लखविंदर सिंह की पत्नी कलविंदर कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी पुत्री सिमरनजीत कौर की शादी 25 जनवरी, वर्ष 25 को कस्बा सिंधौली के गांव सरैयां जप्ती निवासी गुलेन्द्र सिंह के पुत्र जगजीत सिंह के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। इसके बावजूद बेटी के ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। यह भी पढ़ें- पति सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमादहेज की मांग उसका दामाद जगजीत सिंह, दामाद का पिता गुलेन्द्र सिंह, मां सुरजीत कौर दहेज में बुलेट, और पांच लाख रुपये नगद की मांग करने लगे थे। बेटी ने दहेज देने में असमर्थता जताई। लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर उक्त लोग आए दिन बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे थे। उक्त लोग कई बार...