दहेज उत्पीड़न के मामले में तीन वारंटी गिरफ्तार
काशीपुर, जून 10 -- काशीपुर। विवाहिता के साथ मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक महिला ने तीन वर्ष पूर्व अपने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगने के बाद यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में तीन आरोपी फरार चल रहे थे। आईटीआई थाने के एसआई दीपक चौहान ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर तीनो आरोपियों सुनीता, उसकी बहन टीना और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के मामले में तीन वारंटी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.