फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- जसराना क्षेत्र से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसमें मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। ग्राम हिन्दूपुर, थाना कुर्रा मैनपुरी निवासी विवेक यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी 14 मई 2021 को ग्राम उतरारा निवासी बृजपाल के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के छह माह बाद से ही पति बृजपाल, सास गीता देवी व ननदें नीलम व प्रिया अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रियंका को प्रताड़ित करने लगे। 3 अप्रैल को उसकी संदिग्ध मौत की सूचना मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष अंतिम संस्कार की तैयारी कर चुका था और बिना पोस्टमार्टम के ही शव का दाह संस्कार कर...