बस्ती, जून 27 -- बस्ती। दहेज उत्पीड़न की घटना में लालगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। विवाहिता मधु ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी इसी थानाक्षेत्र के कछुआड़े निवासी अजीत कुमार के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल में कम दहेज मिलने की बात को लेकर उन्हें अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। एसएचओ लालगंज विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति अजीत कुमार, ससुर चैतराम समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -- यह भी पढ़ें- पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...