दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार पर मुकदमा
प्रयागराज, जुलाई 24 -- प्रयागराज, संवाददाता। जीटीबी नगर की रहने वाली एक विवाहिता ने पति, ससुर और दो ननदों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़िता का आरोप है कि 2024 में मोहल्ले के ही मोहम्मद मोहसिन के साथ निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही दहेज से असंतुष्ट ससुराल पक्ष उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। जनवरी 2026 में ननदों ने उस पर खौलता पानी फेंक दिया, जिससे उसका हाथ झुलस गया। बाद में समझौते के बाद वह पति के साथ मुंबई गई, जहां पति के अन्य महिला से संबंध होने का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता के मुताबिक मुंबई में पुलिस की मदद से वह रिश्तेदार के घर पहुंची और बाद में प्रयागराज लौट आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.