फतेहपुर, फरवरी 15 -- फतेहपुर। शहर के खलील नगर निवासी सबा परवीन पत्नी डॉ. अब्दुल कादिर ने महिला थाने में पति व ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि 24 अक्टूबर 2025 को मुस्लिम रीति से विवाह हुआ था, जिसमें मायके पक्ष ने करीब 30 से 35 लाख रुपये खर्च किए। विवाह के बाद पति शराब के नशे में मारपीट करते रहे और अतिरिक्त दहेज में डेढ़ किलो चांदी व ब्रांडेड अंगूठी की मांग की गई। जेवर व नगदी भी वापस नहीं की गई। महिला ने पति पर गंभीर शराब की लत व पूर्व संबंध छिपाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...