रांची, अप्रैल 23 -- रांची। दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जानलेवा हमले के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार आरोपी नदीम अंसारी की नियमित जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। आरोपी 25 अक्तूबर 2025 से न्यायिक हिरासत में है। अभियोजन के अनुसार, आरोपी नदीम अंसारी शादी के बाद से ही अपनी पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। वह अक्सर नशे की हालत में घर आकर उसके साथ मारपीट करता था और दहेज के रूप में दो लाख रुपये व एक वाहन की मांग करता था। घटना 2 अगस्त 2025 की है, जब आरोपी ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर जब पीड़िता का भाई वहां पहुंचा, तो आरोपी ने देसी पिस्तौल से फायरिंग करने की कोशिश की, हालांकि गोली नहीं चली। बाद में हथियार पुलिस को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...