पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड के लागन भमरा पंचायत अंतर्गत भमरा वार्ड 10 में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की पिटाई की शिकायत पर पहुंची पुलिस की 112 टीम के साथ ससुराल पक्ष द्वारा धक्का-मुक्की किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कसबा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और पुलिस के साथ अमानवीय व्यवहार को लेकर अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पीड़िता 22 वर्षीय शहजादी प्रवीण ने कसबा थाना में दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व भमरा गांव के मो. वारिस से हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन पिछले कई महीनों से ससुराल वाले मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने बताया कि उसका पति मो. वारिस दिल्ली में काम करता है। स...