फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। दहेज उत्पीड़न के मामले में एक महिला ने अपने पति सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बल्लभगढ़ के आजाद नगर निवासी मेरचंद की बेटी संगीता ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 2022 में विकास गुलियां गांव बादली तहसील बहादुरगढ़ के साथ हुई थी। आरोप हैं कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे परेशान किया जाता है। दहेज नहीं लाने की सूरत में उसके साथ मारपीट की जाती है। पुलिस ने संदर्भ में विकास गुलिया सहित नीता नामक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.