दहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
बलरामपुर, जुलाई 14 -- ललिया, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के मथुरा बाजार की एक विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर पति व ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न, मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता सुनीता का कहना है कि करीब आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी सोनू सोनी से हुई थी। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाता रहा। पीड़िता ने बताया कि सोमवार शाम दहेज की मांग को लेकर पति, ससुर और देवर सहित अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद घर से बाहर निकालकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। उसने डायल-112 पर सूचना देने के साथ अपने मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी। मंगलवार को उन्होंने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.