दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा
विकासनगर, जुलाई 10 -- हरीश कंडारी एक विवाहिता ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 27 अप्रैल 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार भाऊवाला निवासी वसीम पुत्र मकसूद के साथ हुआ था। विवाह में उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज में इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, सोने के आभूषण सहित अन्य घरेलू सामग्री दी थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष दहेज से असंतुष्ट होकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। यहां तक कि विवाह में दी गई सोने की अंगूठी भी बेच दी गई। बताया कि दिसंबर 2025 में दोनों पक्षों और गांव के प्रधानों की मौजूदगी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.