दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिजनौर, जुलाई 2 -- बढ़ापुर। गांव इनायतपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मोनिका पुत्री सोमपाल, निवासी ग्राम इनायतपुर, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुर्रमपुर खड़क निवासी समरपाल से हुई थी। आरोप है कि बीते 23 अप्रैल को उसके पति समरपाल, जेठ बबलू व मोहन, देवर जसवंत सिंह, ससुर मोहन सिंह तथा सास सावित्री देवी ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसके पिता से चार लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर उसे दोबारा घर में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.