हरिद्वार, सितम्बर 1 -- रानीपुर क्षेत्र निवासी महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर दहेज में कार की मांग करने, मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन मायापुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार नेहा जोशी निवासी सेक्टर एक बीएचईएल ने शिकायत देकर बताया कि उनकी शादी 28 नवंबर को आदित्य अवस्थी निवासी के 140 शिवालिक नगर से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति आदित्य अवस्थी, ससुर वीरेंद्र अवस्थी, सास माधुरी शर्मा, ननंद प्राची खन्ना, ननदोई हर्ष खन्ना, अनूप खन्ना और किरण खन्ना समेत अन्य परिजनों ने दहेज और कार की मांग के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने पति पर शराब के नशे में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडार...