हरदोई, जून 29 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति, ससुर, सास और चचेरे ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि शादी के कुछ साल बाद से ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहा है। आरोप है कि 24 जून को गांव के बाहर खेत में पंचायत के दौरान पति, ससुर और चचेरे ससुर ने उसके व मायके पक्ष के लोगों से गाली-गलौज की और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...