मैनपुरी, मई 23 -- किशनी। ग्राम गुलाबपुरा (समान) में एक विवाहिता को कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसकी मां व भाई-पिता के साथ मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता खुशबू पत्नी बॉबी यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी को अभी मात्र एक वर्ष ही बीता है। इस बीच उसके पति, ससुर, सास, ननद और देवर कम दहेज को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल से निकालादहेज की मांग ससुराल पक्ष के लोग उससे चार पहिया वाहन की मांग कर रहे हैं। जब पीड़िता ने अपनी मां रोजी को उदयपुर कला (इटावा) से बुलाया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर जेवर छीन लिए। पीड़िता की एक माह की मासूम बेटी को भी छीन लिया गया और शादी का सामान घर से बाहर फेंक दिया गया। विरोध करने पर पीड़िता के भाई व पित...