सहारनपुर, जुलाई 15 -- सहारनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित और मारपीट करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना में दर्ज रिपोर्ट में तरन्नुम पत्नी सलमान निवासी ग्राम पाडली खुशहालपुर थाना जनकपुरी ने बताया कि उसका निकाह 30 जून 2020 को सलमान पुत्र यूनुस निवासी ग्राम सलीरी थाना चिलकाना के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष की ओर से घरेलू सामान, आभूषण और अन्य सामान देने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि पति सलमान, जेठ मुस्तकीम, अनीस और ननद जहीदा उससे मायके से मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये नकद लाने की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। उसे घर से निकाल दिया, लेकिन बाद में दोनों पक्...