सहारनपुर, फरवरी 26 -- नकुड़ थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 18 नवंबर 2024 को हुई थी। शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिया गया, लेकिन आरोप है कि शादी के बाद पति, जेठ, ननद व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने कम दहेज का ताना देते हुए बुलेट मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। साथ ही पिता की छोड़ी संपत्ति, जो उसके नाम है, अपने नाम कराने का दबाव बनाया गया। पीड़िता का आरोप है कि पति मारपीट करता था। आरोप है कि उसने एक युवक को ननद के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो तेजाब डालने की धमकी दी गई। आरोप है कि बीते वर्ष 11 अगस्त को जेठ ने कमरे म...