मुरादाबाद, जून 3 -- विवाहिता ने पति और अन्य ससुरालियों पर उत्पीड़न, मारपीट, तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी पुलिस ने तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका निकाह 3 दिसंबर 2023 को थाना शेरकोट क्षेत्र के गांव निवासी परवेज आलम पुत्र अब्दुल मन्नान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में एक मारुति कार और पांच लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग को लेकर महिला को मारापीटा, जेठ पर छेड़खानी का आरोप मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता के अनुसार 3...