संभल, मार्च 25 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी रूबीना पुत्री दिलशाद ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता के अनुसार उसका निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से दिल्ली निवासी गुफरान के साथ हुआ था। जिसमें उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। निकाह के बाद दो बच्चे हैं। रूबीना का आरोप है कि कुछ समय बाद ही पति व अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक देकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि बाद में 28 दिसंबर 2025 को ससुराल पक्ष के लोग मायके आकर बहला-फुसलाकर उसके दोनों बच्चों को अपने साथ ले गए। जब उसने बच्चों से बात करने की कोशिश की, तो पति ने धमकी दी कि अब वह बच्चों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.