बदायूं, दिसम्बर 18 -- उघैती। गांव टेहरा के रहने वाले अर्जुन सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन अनीता की शादी करीब पांच साल पहले ग्राम शाहनगर पटपरागंज, थाना उघैती निवासी विशेषपाल पुत्र सोपाली के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष चार पहिया वाहन की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पति विशेषपाल, ससुर सोपाली, सास भगवान देई, चचिया ससुर ओमवीर, ब्रजेश और विनोद ने धमकी दी कि बिना गाड़ी के वापस आने पर जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.