गंगापार, जनवरी 7 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस आयुक्त प्रयागराज के आदेश पर उतरांव पुलिस ने पति देवर, देवरानी सहित तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं छेड़खानी सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। उतरांव थाना क्षेत्र के बिरगापुर गांव निवासी अशोक मिश्रा ने बेटी कल्पना की शादी बीते 2013 में सरायममरेज थाना क्षेत्र के पूरे रुदई गांव निवासी जटाशंकर के बेटे राहुल पांडेय के साथ की थी। अशोक ने पुलिस को बताया कि हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ वर्ष बीत जाने के बाद ससुराल के लोग बेटी कल्पना को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कल्पना का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में 20 हजार नकद व एक भैंस की मांग करने लगे। विवाहिता के इनकार करने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि देव...