बदायूं, मई 17 -- दहेज उत्पीड़न, मारपीट, दुष्कर्म और तीन तलाक देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने जेठ पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रह रही एक महिला ने एसीजेएम द्वितीय न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पति हनीफ सैफी, छोटे सैफी, नसरीन, इसरायल, शबनम और तालिब पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि वर्ष 2014 में निकाह होने के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये नगद की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। महिला ने आरोप लगाया कि उसका जेठ इसरायल उस पर गलत नजर रखता था। जनवरी 2026 में पति के घर पर न होने के दौरान इसरायल उसके कमरे में पहुंच गया और तमंचा दिखाकर...