दहेज उत्पीड़न, मारपीट में पति नामजद
रुद्रपुर, अगस्त 10 -- सितारगंज। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुमित्रा निवासी ग्राम गोठा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति प्रमोद कुमार पुत्र नत्थू लाल दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते हैं। दहेज की मांग को लेकर मारपीट, गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.