विकासनगर, जुलाई 30 -- विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 22 जून 2020 को मुस्लिम रीति-रिवाज से मुजम्मिल के साथ हुआ था। उसी दिन उसकी बहन शादमा का निकाह भी उसके देवर के भाई से हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद पति का एक अन्य महिला के संपर्क रहने लगा। विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष ने कथित रूप से Rs.10 लाख दहेज की मांग करते हुए गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन शादमा को भी ससुराल में प्रताड़ित किया गया और जुड़वां बेटियों को जन्म देने के ...