प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- अंतू। थाना क्षेत्र के मनोरथ निवासी रेनू की शादी 18 मई 2022 को रायबरेली कंधरपुर डलमऊ निवासी अजय कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति समेत ससुराल के लोग दहेज कम मिलने का ताना मारते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। 10 मई को उसे शादी में मिले जेवर रख लिए और उसे बेटे के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। तब से महिला मायके में रह रही है। आरोप है कि इस बीच पति ने चोरी से दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अजय, सास राजरानी, ननद साधना, आराधना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.