मथुरा, सितम्बर 25 -- थाना जैंत में दहेज उत्पीड़न को लेकर विवाहिता ने पति समेत 12 ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि मांग पूरी न करने पर गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाने में पीड़िता प्रीति निवासी बड़ा गोपाल, वृंदावन ने तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसकी शादी 12 दिसंबर 2021 को गांव तुमसरा, पलवल निवासी श्याम सुंदर पुत्र देवेंद्र सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर पीड़िता का उत्पीडन करना शुरू कर दिया। सितंबर 2022 में उसने बेटी को जन्म दिया, इससे ससुराली नाराज हो गये। मार्च 2024 में दूसरी बेटी के जन्म पर उनका उत्पीड़न बढ़ गया। सास के निधन के छह महीने बाद ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की। इसका विरोध करने पर पति व सुसरालियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.