उन्नाव, फरवरी 26 -- चकलवंशी। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति समेत सात ससुरालीजनों पर दहेज के लालच में मारपीट व जान से मारने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत सात ससुरालीजनों पर दहेज अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। माखी थाना क्षेत्र के रूपऊ गांव निवासी रमेश चंद्र की पुत्री भोली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व दही क्षेत्र के गांव सराय कटियान के मजरा गजाखेडा निवासी दिलीप के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति दिलीप, ससुर राकेश, सास विटोल, जेठ दीपक, जेठानी रिंकी व मझखोरिया माखी निवासी मनोज व भल्लू पांच लाख रुपये की मांग कर अक्सर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होता देखकर आरोपियों ने गर्भवास्था के दौरान उसे घर से बाहर भी निकाल दिया। 18 फरवरी 26 की शाम पति नशे की हालत में उसके घर...