चित्रकूट, जून 6 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के घुरेहटा निवासी माया देवी पत्नी भगवानदीन ने थाने में तहरीर देकर बेटी के ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि उसकी बेटी अभिलाषा देवी की शादी दो मई 2023 को नितिन निवासी टिकरी थाना कोखराज जिला कौशाांबी के साथ हुई थी। दहेज के लिए पुत्री को पति नितिन, जेठ राजू, सास, जेठानी खुशबू, ननद सीता प्रताडित करते थे। इन लोगों ने बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद इन लोगों ने बेटी को बिना तलाक दिए ही विनय की दूसरी शादी चोरी से कर ली। नितिन का बहनोई लवलेश निवासी सिराथू दूसरी शादी कराने की बात कहकर धमकी देता रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...