नई दिल्ली, मार्च 17 -- दही हमेशा से भारतीय खानपान का हिस्सा रही है। कई डिशेज बनाने में दही इस्तेमाल होती है, तो वहीं ज्यादातर लोग खाने के साथ एक कटोरी दही लेना भी प्रिफर करते हैं। यही वजह है कि अक्सर गृहणियां घर में ही इसे जमा लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर दही को मिट्टी के बर्तन में जमाया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं? जी हां, आपने देखा होगा कि पुराने जमाने में हमेशा मिट्टी के बर्तन में ही दही जमाई जाती थी। इससे महज दही का स्वाद ही बढ़ता था, बल्कि इसके गुण भी डबल हो जाते थे। सर्टिफाइड डायटिशियन चरणप्रीत ने एक पोस्ट के जरिए इसके तमाम फायदों के बारे में बताया है। अगर आप भी घर पर ही दही जमाते हैं तो इन्हें जानने के बाद, मिट्टी के बर्तन जरूर इस्तेमाल करेंगे।मिनरल्स से भरपूर होती है दही डायटिशियन बताती हैं कि मिट्टी के बर्त...