किशनगंज, अक्टूबर 3 -- दिघलबैंक। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत दहीभात में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के दौरान पंचायत में 'रिफॉर्म उत्सव' का भी शुभारंभ किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आम लोगों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष अंसरुल हक, ग्राम पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन, उपमुखिया वकार अहमद, ग्राम पंचायत सचिव जगमोहन सिंह, ग्राम पंचायत कार्यपालक सुमन कुमारी सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, पंच सदस्य एवं बड़ी ...