नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Neuland Laboratories share: बाजार में लिस्टेड कंपनी न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर ने गुरुवार को जबरदस्त दहाड़ मारी। सप्ताह के चौथे दिन यह शेयर 13 पर्सेंट से ज्यादा उछला और भाव 22,500 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। यह तूफानी तेजी ऐसे समय आई जब कंपनी ने शानदार तिमाही नतीजे घोषित किए। इसके अलावा, न्यूलैंड लैबोरेटरीज और Gland फार्मा ने स्टराइल API (एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट) बनाने के लिए एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की। इस खबर का भी शेयर पर असर पड़ा है।कैसे रहे तिमाही नतीजे न्यूलैंड लैबोरेटरीज का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 119.2% बढ़कर Rs.641.5 करोड़ हो गया। मार्च तिमाही के मुकाबले यह आंकड़ा 17% कम था। तिमाही में एबिटा Rs.222.9 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में Rs.34.5 करोड़ था। यह...