बुलंदशहर, मार्च 14 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सराय छबीला में बस की सीट फटने के विवाद ने एक भयानक मोड़ ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा डराने-धमाने और पुलिस के हवाले करने की धमकी से क्षुब्ध होकर एक किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद जब पीड़ित परिवार ने शिकायत की, तो आरोपियों ने घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मृतक के पिता कृष्णपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मार्च को गांव से एक बारात गई थी, जिसमें बस की सीट फटने को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार शाम को गांव के ग्राम प्रधान पक्ष ने उनके बेटे चाहत को बुलाकर सीट फाड़ने का झूठा आरोप लगाया और उसे बुरी तरह धमकाया। बेटे ने सीट फाड़ने से इनकार किया, लेकिन आरोपियों ने उसे प्रताड़ित करते हुए सुबह तक कबूल न करने पर पुलिस को स...