प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज। कनिहार झूंसी के दो सगे भाई इम्तियाज व अहमद और उनके साथ तेजपुर (मऊआइमा) के अल्ताब अहमद कुवैत के बफरा शहर में कार्यरत हैं। यह इलाका इराक की सीमा के करीब है, जिसके कारण युद्ध की विभीषिका यहां साफ दिखाई दे रही है। इम्तियाज ने फोन पर बताया कि दिन-रात आसमान में एक-दूसरे पर हमला करती मिसाइलें और ड्रोन दिखाई देते हैं। हालांकि उन पर अब तक कोई सीधा हमला नहीं हुआ है, लेकिन सायरन की गूंज और आसमान में उड़ती मिसाइलें दहशत पैदा कर रही हैं। तनाव का असर वहां के जनजीवन पर भी पड़ा है। जो बाजार रातभर गुलजार रहते थे, वहां अब सन्नाटा पसरा है और इक्का-दुक्का दुकानें ही खुल रही हैं। वहां की सरकार ने सख्त एडवाइजरी जारी की है कि सायरन बजते ही लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। यहां कनिहार में रहने वाले उनके परिवार के लोग रमजान के इस म...