बिजनौर, अप्रैल 12 -- नांगल सोती। करीब 12 दिन पहले कार सवार बदमाशों द्वारा एक घर के बाहर फायरिंग कर गांव तिसोतरा में दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना नांगल क्षेत्र के गांव तिसोतरा निवासी शुभम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मार्च की रात करीब 11 बजे अज्ञात बदमाश कार में सवार होकर उसके घर के बाहर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए।बताया गया कि बदमाशों की कार पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने वाहन को ट्रेस कर लिया है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि घटना के करीब 12 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, जिसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।थ...