बिजनौर, मार्च 27 -- अफजलगढ़। बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गुलदार ने पति के सामने ही महिला पर हमला कर उसे मार डाला। गांव मुरलीवाला के पास कालू शहीद की मजार परिसर में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने काफी देर तक शव नहीं उठने दिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और डीएफओ को मौके पर बुलाने तथा मुआवजे की मांग करते हुए वन विभाग का जमकर विरोध किया। इसके बाद ग्रामीणों ने देर शाम अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग पर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के गांव हिदायतपुर निवासी रंजीत सिंह अपनी पत्नी 55 वर्षीय क्रांति देवी शुक्रवार दोपहर गांव जामुनवाला और मुरलीवाला की सीमा स्थित खेत में काम कर रहा था। दोपहर करीब दो बजे खाना खाने के बाद पति रंजीत सिंह ख...