किशनगंज, अप्रैल 17 -- दिघलबैंक। दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की सुबह धनतोला-डोरिया सड़क पर एक हाथी के अचानक पहुंच जाने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब आधे घंटे तक हाथी सड़क पर टहलता रहा, जिससे आवाजाही प्रभावित रही और लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हाथी उसी झुंड का हिस्सा है जो पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से धनतोला पंचायत के बिहारटोला कामत, मुलाबाड़ी, डोरिया और पिपला गांवों के किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। स्थानीय लोगों कि मानें तो यह हाथी पिछले दो दिनों से मुख्य झुंड से अलग होकर डोरिया बीओपी पोस्ट के पास डेरा डाले हुए था। यह भी पढ़ें- हाथियों का उत्पात लगातार जारी, एक हाथी झुंड से बिछड़ा गुरुवार को दिघलबैंक हाट का दिन होने ...