बिजनौर, जून 29 -- चांदपुर के गांव जमालुद्दीनपुर के समीप पुलिया पर गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंची और लंबे समय से क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी के बावजूद पिंजरा भी नहीं लगाया गया है।चांदपुर के गांव जमालुद्दीनपुर के समीप रात्रि में एक पुलिया पर गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने गुलदार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार गांव से महज 50 मीटर की दूरी पर दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- दहशत: गांव के पास पुलिया पर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत उनका आरोप है कि क्षेत्र में काफी समय से गुलदार की चहल-पहल बनी हुई है और इसकी सूचना कई बा...