बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में मंडी समिति गेट के सामने रखी गई होलिका में होलिका दहन से पहले ही देर रात अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। घटना की जानकारी सुबह होने पर आसपास के लोगों को हुई तो क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्धारित तिथि से पहले होलिका में आग लगाना धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला है, जिससे भावनाएं आहत हुई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की व घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आग लगाने वाले लोगों का पता नहीं चल सका था। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...