गंगापार, मार्च 3 -- बारा/शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बारा एवं विकास खंड शंकरगढ़ में सोमवार की देर शाम होलिका दहन का पर्व श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। नगर पंचायत शंकरगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। नगर पंचायत शंकरगढ़ के लाला का पुरवा, राजा कोठी, गुड़िया तालाब, सेननगर, मोटियन टोला, धर्मनगर, पटेल नगर, मोदीनगर, चिकान टोला सहित विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में सामूहिक रूप से होलिका दहन का आयोजन किया गया। हर स्थान पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन से पूर्व नगर पंचायत शंकरगढ के छतरी कोठी में होलिका एवं भक्त प्रह्लाद जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर युवक-युवतियां और बच्चे रंग-गुलाल उड़ाते हुए झूमते नजर आए। शोभायात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.