बदायूं, जून 13 -- कस्बा स्थिति विद्युत उपकेंद्र पर क्षेत्र के गांव भवानीपुर सराय के किसानों ने शुक्रवार को बिजली संकट को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि पिछले एक महीने से उन्हें पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं और धान की रोपाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। किसानों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती और जर्जर विद्युत लाइनों के कारण सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान होने हो रहा है।

किसानों की मांगें धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए नियमित एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर लाइनों को बदलने तथा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का शीघ्र समाधान क...