बदायूं, जुलाई 1 -- बदायूं/दहगवां। दहगवां के वार्ड नंबर सात में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी हो गई। चोरों ने घर के कमरे में रखी अलमारी से यह सामान चुराया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दहगवां निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुदर्शन लाल सक्सैना के परिवार के सदस्य मंगलवार रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़ दिए। उन्होंने अलमारी से 10 हजार रुपये नगद, सोने का मंगलसूत्र का पख्खा, सोने का ओइम, दो सोने की अंगूठी, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य कीमती जेवरात व सामान चुरा लिया। बुधवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने कमरे का सामान बिखरा हुआ पाया और अ...