वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रचंड गर्मी के मौजूदा दौर का अधिक कष्टकारी पक्ष यह कि अब रात का वातावरण भी असहनीय हो चला है। न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री पर पहुंचने के साथ मौसम विभाग ने 21 एवं 22 मई के लिए 'वार्म नाइट' की चेतावनी जारी की है। वहीं बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि बेचैनी भरी रातों की पीड़ा अगले रविवार यानी 24 मई तक बरकरार रह सकती है। भले ही मौसम विभाग ने बुधवार को गर्म रातों का अलर्ट जारी किया मगर बनारस के लोग पिछले दिनों से लगभग रतजगा कर रहे हैं। पहली वजह पुरवा हवा है जिसके चलते वातावरण में नमी या उमस की अधिकता के कारण रात की बची-खुची शीतलता भी गायब हो गई है। दूसरी वजह, बिजली कटौती के कारण भी रातों की नींद गायब हो रही है। बहरहाल, पिछले एक हफ्ते की तरह बुधवार का दिन भी गर्म रहा। झुलस...