रांची, अप्रैल 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के तुको गांव में मंडा पूजा महासमिति की ओर से आयोजित वार्षिक मंडा पूजा समारोह के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान लोटन सेवा, धुंआ-सुंआ और फूलखूंदी जैसे पारंपरिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना पुजारी आशुतोष पांडेय, युगल दास गोस्वामी तथा पाट भोक्ता बसंत गोप व पाठ उपभोक्ता छोटे राम की अगुवाई में संपन्न हुई। सुबह पाट भोक्ता बसंत गोप के नेतृत्व में नगर भ्रमण किया गया, जबकि रात्रि में फूलखूंदी के तहत शिवभक्तों ने नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। इस दौरान भोक्ताओं और सोगताईंन ने भगवान शिव व माता पार्वती के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की। रात में छऊ नृत्य का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। रविवार को...